ट्रेनिंग कैंप में दिए युवाओं को टिप्स
कपूरथला - यूथ लीडरशिप कम्युनिटी डिवेलपमेंट की ओर से तीन दिवसीय ट्रेनिंग शिविर नेहरू युवा केंद्र विरसा विहार में शुरू हुआ। यूथ संचालक अमरजीत सिंह पूरेवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्रीत कोहली अस्सिटेंट डायरेक्टर यूथ सर्विस ने की। इसमें प्रीत कोहली ने बताया कि इस ट्रेनिंग से सदस्यों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। अमरजीत सिंह पुरेवाल ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान अलग अलग कामों के बारे में भी टिप्स दिए जाएंगे। संजीव ने जिला उद्योग केंद्र कपूरथला ने बताया कि नौजवान स्वयं रोजगार शुरू कर सकते हैं। मंच संचालन लाडी जगा वाला ने की। राज कुमार, क्लब प्रधान गुरदयाल सिंह, परमजीत, राजबीर कौर, सर्बजीत कौर, किरण, कमला देवी मौजूद थे।