- Hindi News
- मोदी की सफलता के लिए टीम पहुंची स्कूल, कॉलेजों में
मोदी की सफलता के लिए टीम पहुंची स्कूल, कॉलेजों में
होशियारपुर - सिग्नेचर अभियान के बाद नरेन्द्र मोदी की सफलता के लिए टीम मोदी ने राज्य के सरकारी व निजी स्कूलों में मोदी के हस्ताक्षर वाले पत्र भेजे हैं। इसमें प्रिंसिपल से अपील की गई है कि वह सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर राइट फॉर यूनिटी नाम से विश्व की सबसे बड़ी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं। इसमें देश के दो लाख से भी अधिक हाई व सैकंडरी स्कूलों के छात्रों के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। 5500 स्कूलों को पुरस्कृत किया जाएगा।