पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • १० घंटे की बारिश, जनजीवन अस्त व्यस्त, तापमान में आई गिरावट

१० घंटे की बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त, तापमान में आई गिरावट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. बंगा

मंगलवार आधी रात से बुधवार दोपहर करीब 12 बजे तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण शहर की गलियों, सड़कों, बस स्टैंड, पॉवरकाम कार्यालय के अलावा अन्य चौक व रास्ते पानी से भर गए। नगर परिषद की सफाई व सीवरेज संचालन की व्यवस्था ठीक न होने के कारण लोगों को अपने कार्यालयों, सब्जी मंडी, बच्चों को स्कूल छोडऩे तथा बाहर से ओ लोगों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 10 घंटे लगातार बारिश के बाद बेशक बुधवार को पूरा दिन बूंदाबांदी होती रही, मगर शहर की गलियों भरे पानी की निकासी दोपहर दो बजे तक जस की तस रही। उधर, नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि बारिश रुकने पर ही सीवरेज के होलस की चैकिंग करवाकर गलियों, सड़कों व बस स्टैंड से पानी की निकासी करवाई जाएगी। बारिश के चलते शहर का बस स्टैंड, बीएसएनएल कार्यालय की सड़क, गांधी नगर, रविदास चौंक से संतोख नगर की सड़क, रेलवे स्टेशन मार्ग, झिक्का रोड, तहसील परिसर, सोतरां रोड पर पानी की निकासी बंद रही। क्षेत्र के लोगों अश्विनी ग्रोवर, प्रदीप शर्मा, शिव कौड़ा, जेडी ठाकुर, नवल किशोर, राजिंदर शर्मा, हनी कुमार आदि का कहना है कि नगर परिषद शहर के हालात बदतर होने से पहले बारिश को ध्यान हित रखते हुए सीवरेज, गंदे नालों की सफाई करवाए। उन्होंने कहा कि अगर नप ने इस संबंध में ठोस कदम नहीं उठाए तो प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा।

-- शहर की गलियों-नालियों में जमा हुए बारिश के पानी की निकासी बारिश थमने के बाद करवा दी जाएगी। लोग भी बारिश के दिनों में लिफाफे व अन्य कचरा नप के डंप में ही फैंकें, ताकि पानी की उचित निकासी हो सके। सीवरेज विभाग व सफाई विभाग को जल भराव वाले क्षेत्रों में पानी की निकासी करवाने के निर्देश दे दिए गए हैं।

देसराज, कार्यकारी अधिकारी बंगा।