पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रकाशोत्सव को समर्पित धार्मिक कार्यक्रम

प्रकाशोत्सव को समर्पित धार्मिक कार्यक्रम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंगा - गांव पठलावा में गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित धार्मिक कार्यक्रम करवाया गया। इस मौके पर संगत को संबोधित करते हुए मिसल शहीदां तरनादल के जत्थेदार स्वर्णजीत सिंह और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा कि दशम पिता ने जहां लताड़े वर्ग को अपनी सुरक्षा के लिए शेर दिल बनकर मुकाबला करने के लिए मजबूत किया, वहीं लोगों को ऊंच-नीच का भेदभाव खत्म करके भाईचारक सांझ मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इसके बाद भाई बलदेव सिंह ने कीर्तन किया, जबकि भाई सुरिंदर सिंह और भाई अमरजीत सिंह भरोली के ढाडी जत्थों ने वीर रस वारें पेश की। इस मौके पर तरलोचन सिंह, जगत सिंह, जोगिंदर सिंह, बाबा बलवीर सिंह, तरसेम सिंह, अमनदीप सिंह लाली, अजीत सिंह कोमल, जसवीर सिंह पंच, गुरबख्श सिंह मौजूद थे।