- Hindi News
- महिलाएं अपने हक के लिए जागरूक हों : भारद्वाज
महिलाएं अपने हक के लिए जागरूक हों : भारद्वाज
भास्कर न्यूज - मुकंदपुर/बलाचौर/राहों
भाजपा महिला मोर्चा की नारी सम्मान यात्रा का मुकंदपुर, बलाचौर और राहों में स्वागत किया गया। यात्रा की अगुवाई मोर्चा की नवांशहर इंचार्ज डिंपल भारद्वाज, अध्यक्ष मोनिका गुप्ता और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वरिंदर कौर थांदी ने की। मुकंदपुर में भाजपा मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीता गौतम, मंडल अध्यक्ष कमलेश केसर सहित पार्टी वर्करों ने स्वागत किया। डिंपल भारद्वाज ने कहा कि समाज में महिलाओं का स्थान सबसे ऊंचा है, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। जो हालात कांग्रेस सरकार ने देश में पैदा किए हैं, उससे देश के हर वर्ग का नुकसान ही हुआ है। उन्होंने कहा जब तक महिलाओं को पूरा सम्मान नहीं मिलता, तब तक संघर्ष जारी रखा जाएगा। इस मौके पर सरपंच पुशपिंदर कौर, ज्ञान कौर, हरदीप कौर, कश्मीर कौर कटारिया, नीलम रानी, स्नेह गुप्ता, रेनु मित्तल, एकता बजाज, बीना गुप्ता, मुख्तयार कौर, मनेशरी देवी, जसवीर कौर, भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव भारद्वाज, प्रितपाल बजाज, अमरीक कटारिया, अनूप सिंह काका, मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्निहोत्री, प्रेमदीप, परमजीत पुरी, हरप्रीत भी मौजूद थे।
बलाचौर में पार्टी की वरिष्ठ नेत्री वरिंदर कौर थांदी, नेता वरिंदर सैणी, मोहन सिंह, मनोहर लाल सहित कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मोनिका ने कहा देश महंगाई और महिलाओं के साथ दुराचार से पीडि़त है।
राहों के बस अड्डे पर शहरवासियों ने यात्रा का स्वागत किया और महिलाओं के हक में नारेबाजी की। इस मौके पर मीना भारद्वाज, पिंकी धीर, नीलम गुलाटी, नम्रता खन्ना, मीना तेजपाल, पूनम मानिक, रेखा तेजी, आशा रानी बस्सी, अनीता लड़ोईया, नरेश गौड़, रेखा मौजूद थीं। इससे पहले यात्रा का भाजपा राहों मंडल के अध्यक्ष संजय चोपड़ा, महासचिव मंगत राय चोपड़ा, संजीव चोपड़ा, नरेश जैन, अनिल चोपड़ा टीटा, तेजपाल चोपड़ा, कमल खन्ना ने स्वागत किया।