पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपभोक्ताओं को बैंकिंग योजनाओं की दी जानकारी

उपभोक्ताओं को बैंकिंग योजनाओं की दी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राहों - सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक शाखा राहों में शुक्रवार को ग्राहक मिलनी कार्यक्रम करवाया। सीनियर ब्रांच मैनेजर चरण सिंह भट्टी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में किसानों, दुकानदारों और मुलाजिमों शामिल हुए। मैनेजर भट्टी ने बैंक की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सेविंग खाते में 15 सौ रुपए की राशि के तहत ग्राहक को एक लाख की बीमा राशि का भुगतान हो सकता है, इसी तरह तीन हजार रुपए में तीन लाख तथा पांच हजार रुपए में पांच लाख रुपए की बीमा राशि मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड पर विद्यार्थियों को वजीफा, किसानों को सब्सिडी तथा रसोई गैस में मिलने वाली सब्सिडी जमा हो रही है। उन्होंने बताया कि बैंक को आईएफसी कोड मिलने पर अब बैंक ऑनलाइन हो गया है। कार्यक्रम में जूनियर मैनेजर गुरपाल सिंह, मैनेजर हरभजन लाल, दीदार सिंह, महिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, दीदार सिंह, जोगिंदर सिंह, सुदेश कुमारी, सोनू मरवाहा, लखवीर सिंह, इंद्रजीत सिंह, अमरजीत संधू मौजूद थे।