प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन निकाला
भास्कर न्यूज - राहों
शहीद बाबा दीप सिंह सेवक जत्था द्वारा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों व शहरवासियों के सहयोग से शहीद बाबा दीप सिंह के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन निकाला गया। मोहल्ला पहाड़ सिंह के गुरुद्वारा कलगीधर साहिब से निकले नगर कीर्तन की अगुवाई पांच प्यारों ने की। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप को फूलों की पालकी में सुशोभित किया गया। नगर कीर्तन में ज्ञानी मेजर सिंह हीरा, जगमोहन सिंह, गुरबाज सिंह बाज और सरनजीत सिंह के ढाडी जत्थों ने कीर्तन किया।
इस मौके पर शहीद बाबा दीप सिंह सेवक जत्था के अध्यक्ष अमरजीत सिंह, मुकेश बॉबी, सचिव तिरलोचन सिंह, बालक अमरजीत सिंह, सुरजीत सिंह, नरेश भुल्लर, करणवीर बाजवा, डा. गुरदेव सिंह पाबला, बलजीत सिंह बाजवा, रतन सिंह, रमेश सिंह, करनैल सिंह, नरिंदर सिंह निंदा, मास्टर जोगा सिंह, गुरनाम सिंह, राजविंदर सिंह, टीनू चोपड़ा, गुरबख्श सिंह, सुरजीत सिंह, साहिल बुद्धिराजा, मनिंदर सिंह, बाबा जसवीर सिंह खालसा सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद थी।
नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी के साथ चलती संगत।