- Hindi News
- बच्चों को सहायक शिक्षा सामग्री के बारे में बताया
बच्चों को सहायक शिक्षा सामग्री के बारे में बताया
राहों - कृपाल सागर बीएड कालेज में टीचिंग ऐड ((सहायक शिक्षा सामग्री)) विषय पर वर्कशाप करवाई गई। प्रिंसिपल बलतिंदर कौर के नेतृत्व में आयोजित वर्कशाप में सहायक शिक्षा सामग्री के माहिर परगट सिंह ने मुख्यातिथि थे। उन्होंने कहा कि छठी से 12वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए विभिन्न शिक्षा सहायक सामग्री है, इस टीचिंग ऐड से छात्रों को समझने में काफी आसानी होती है। इस मौके पर बच्चों द्वारा तैयार की टीचिंग ऐड सामग्री को परगट सिंह ने देखा। वर्कशाप में मंच संचालन मैडम टीना किया। इस मौके पर चेयरमैन कर्मजीत सिंह, डा. जसवीर सिंह, कैप्टन गुरदेव सिंह, अशोक रैना, कर्म सिंह बराड़, प्रोफेसर प्रभजोत, प्रोफेसर इंद्रप्रीत, प्रोफेसर राजविंदर, हरबंस, मीनाक्षी, सुखदीप, संदीप, बलजिंदर मौजूद थे।