पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय ध्वज फहराया, मार्च पास्ट की ली सलामी

राष्ट्रीय ध्वज फहराया, मार्च पास्ट की ली सलामी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बलाचौर/राहों/बंगा
65वां गणतंत्र दिवस बलाचौर की अनाज मंडी में धूमधाम से मनाया गया। एसडीएम नयन जस्सल ने झंडा फहराने के बाद मार्च पास्ट की सलामी ली। राष्ट्रीय गीत से शुरू हुए समारोह में बच्चों ने गिद्दे, भंगड़ा व डांस की प्रस्तुति देकर खूब रंग जमाया। इसके अलावा ग्रामीण विकास योजना, पर्यावरण सुरक्षा, कृषि से संबंधित सुंदर झांकियां निकाली गईं। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष रणदीप कौशल, तहसीलदार गुरचरण बराड़, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर अमरीक सिंह, एसएचओ प्रेम सिंह, नप के ईओ अशोक कुमार, पार्षद लाल बहादुर गांधी, प्रदीप धीमान, जोगिंदर सिंह, अमरीक सिंह, नरेश कुमार, एएसआई महिंदर सिंह मौजूद रहे।
राहों में नगर परिषद कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर नगर परिषद कर्मचारी संगठन के चेयरमैन ओंकार सिंह ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर इंस्पेक्टर अक्षय कुमार, जिला योजना बोर्ड के सदस्य हेमंत कुमार रणदेव, मंगत राय चोपड़ा, राजीव कुमार, धर्मपाल, सुरमुख सिंह, मनजीत कौर, हर्ष बाला, राज कुमार, राजीव कुमार, अजय कुमार, राजीव कुमार मौजूद रहे। उधर, गांव मल्लपुर स्थित गुरु राम दास इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया गया। समारोह में स्कूल चेयरमैन जत्थेदार महिंदर सिंह हुसैनपुरी मुख्य मेहमान के तौर पर मौजूद रहे। इस मौके पर बच्चों ने हाउस ड्रैस पहनकर मार्च पास्ट किया। इस मौके पर बच्चों ने देशभक्ति के गीत, गिद्दा और भंगड़ा पेश भी किया। स्कूल की नन्ही छात्राओं ने गिद्दा डालकर सभी की वाह-वाही लूटी। इस मौके पर समूह स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
बंगा - की अनाज मंडी में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में एसडीएम अरविंदर कुमार ने तिरंगा झंडा फहराया और डीएसपी हंस राज के नेतृत्व में पुलिस टुकड़ी से सलामी ली। इस मौके पर सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के बच्चों ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शहर की राजनीतिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित सरकारी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं आम आदमी पार्टी द्वारा बंगा के आजाद चौक में आयोजित कार्यक्रम में गांव खमाचों के रहने वाले प्यारे लाल ने तिरंगा फहराया। इसके बाद लुधियाना के बीबा बलवंत के निर्देशन में चल रही कोरियोग्राफर पार्टी ने शहीद भगत सिंह की कुर्बानी व नशे की सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता नाटकों का मंचन किया गया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश संयोजक हरजोत सिंह, प्रदेश संगठन सचिव शिव कौड़ा, जिला संयोजक संतोष गौतम, पार्षद रणवीर राणा सहित अन्य मौजूद थे।
कांग्रेसियों ने मनाया गणतंत्र दिवस
नवांशहर - गणतंत्र दिवस पर जिला कांग्रेस की ओर से जिलाध्यक्ष धर्मपाल बंगड़ और जसवंत सिंह भारटा के नेतृत्व में माता विद्यावति भवन के पास शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
इस दौरान विधायक गुरइकबाल कौर बबली विशेष तौर पर मौजूद थीं और उन्होंने लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस दौरान जसवंत सिंह भारटा, धर्मपाल बंगड़, राजिंदर चोपड़ा, मनजीत कौर, गुरदेव कौर, रचना छाबड़ा, चेत राम रतन, पिरथी चंद, सरवण, गुरमेल, शिव कल्याण, बख्तावर सिंह, रमन उम्मट, जोगिंदर सिंह छोकर, प्रितपाल सिंह भारटा, दिलबाग सिंह मौजूद रहे।