- Hindi News
- अमृतसर के लिए रेल चलने तक जारी रहेगा संघर्ष
अमृतसर के लिए रेल चलने तक जारी रहेगा संघर्ष
भास्कर न्यूज - नवांशहर
जागो नवांशहर जागो सोसायटी की ओर से नवांशहर से अमृतसर तक रेल चलाने के लिए शुरू किया गया संघर्ष 26 जनवरी को दूसरे साल में प्रवेश कर गया। सोसायटी के अध्यक्ष निर्मल सिंह रीहल ने कहा रेल सेवा शुरू होने तक यह संघर्ष जारी रहेगा।
नवांशहर का रेलवे स्टेशन 1914 में बना था और इसके 100 पूरे होने पर यह रेल सेवा नवांशहर को दी जानी चाहिए। 1990 तक नवांशहर से 5 समय रेलगाडिय़ां चलती थीं, लेकिन अब तीन ही चलती हैं। उन्होंने मांग की कि रेल सेवा के चक्कर बढ़ाए जाएं और अमृतसर तक रेल चलाई जाए।