- Hindi News
- ‘श्रद्धा सच्ची हो तो भगवान भक्त के पास चले आते हैं’नवांशहर पहुंचे जैन आचार्य नित्यानंद महाराज
‘श्रद्धा सच्ची हो तो भगवान भक्त के पास चले आते हैं’नवांशहर पहुंचे जैन आचार्य नित्यानंद महाराज
भास्कर न्यूज - नवांशहर
जेजों से पैदल चलकर नवांशहर पहुंचे जैन आचार्य श्री नित्यानंद जी महाराज ठाणे तीन का यहां पहुंचने पर जैन समाज की ओर से स्वागत किया गया। श्री वर्धमान जैन सेवा संघ के अध्यक्ष मुनीष जैन व महासचिव रतन कुमार जैन ने बताया कि उनका स्वागत जैन कालोनी नवांशहर में सुरिन्द्र जैन व नेम कुमार जैन की ओर से अन्य लोगों के साथ बैंड बाजे के साथ किया गया।
इस दौरान श्री वर्धमान जैन सेवा संघ, एसएस जैन सभा, श्री महावीर जैन योग मंडल, जैन महिला मंडल, श्री रमणीक बाल कलां मंडल, जैन युवती मंडल, श्री चंदा जैन तरुणी मंडल के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि गुरुदेव जम्मू से चलकर होशियारपुर, नवांशहर, चंडीगढ़, दिल्ली होते हुए जिला ठाणे मुम्बई में चातुर्मास के लिए पहुंचेंगे। इस मौके पर आचार्य श्री नित्यानंद जी महाराज ने कहा कि भक्त के मन में सच्ची श्रद्धा हो तो भगवान को भी उसके पास आना पड़ता है। जिस प्रकार चंदना सती की पुकार सुनकर भगवान महावीर को, शबरी की पुकार सुनकार भगवान राम को, द्रोपदी की पुकार सुनकार भगवान कृष्ण को आना पड़ा।
इस दौरान संघ के मार्गदर्शक सुरिन्द्र जैन, जैन सभा के मंत्री सुरिन्द्र जैन, चंद्रमोहन जैन, एसएस जैन सभा के अध्यक्ष शीतल जैन, श्री वर्धमान जैन सेवा संघ के मार्गदर्शक केके जैन, बैजनाथ जैन, सुरिन्द्र जैन, गुलशन जैन, संरक्षक अनिल जैन लाली, अचल जैन, अध्यक्ष मुनीष जैन, भूषण जैन, प्रिंस जैन, नेम कुमार जैन, श्री महावीर जैन युवक मंडल के अध्यक्ष रोहित जैन, संत कुमार जैन, रिखव दास जैन, वरिंद्र जैन आदि मौजूद रहे।