पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीईओ से मिलकर एसीपी केसों के निपटारे की मांग

डीईओ से मिलकर एसीपी केसों के निपटारे की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर - सांझा अध्यापक मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी और उप जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर एसीपी केसों का निपटारा जल्द किए जाने की मांग की। टीचर नेताओं ने बताया कुछ बीपीईओ कार्यालयों में इन मामलों के निपटारे के लिए पैसों की मांग की जा रही है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मास्टर कैडरों के मामलों का निपटारा मेरिट के आधार पर करने की प्रक्रिया को यकीनी बनाया जाए। इसके अलावा 1 नवंबर 2006 की आप्शन वाले ईटीटी अध्यापकों के 9 वर्षीय मामले पास किए जाएं या मामलों पर एतराज लगाए जाएं। जिन स्कूलों में बजट की कमी के कारण वेतन नहीं दिया जा रहा, उन स्कूलों को बजट जारी किया जाए। उन्होंने बताया अधिकारियों ने उनकी मांगों के निपटारे के लिए जल्द कार्रवाई का आश्वासन है। वहींटीचर्स ने चेतावनी दी, उनकी मांगों का निपटारा जल्द न किया गया तो वे संघर्ष करेंगे। इस दौरान कुलदीप सिंह, वरिंदर कुमार, मोहन लाल, इकबाल सिंह, नरिंदर सिंह, बिक्रमजीत सिंह, सुरजीत गुरु, गुरदयाल सिंह शामिल थे।