पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आतंकी गतिविधियों के आरोप में पकड़े पांच आरोपी बरी

आतंकी गतिविधियों के आरोप में पकड़े पांच आरोपी बरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर - थाना सिटी पुलिस ने वर्ष 2010 में साजिश रचने, अन-लॉ-फुल एक्टिविटी प्रिवेंशन एक्ट, एक्सप्लोसिव एक्ट व आम्र्स एक्ट के आरोप में केस दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किए गए सभी पांचों व्यक्तियों को अदालत ने सबूतों की कमी के कारण सोमवार बरी कर दिया है। थाना सिटी में 27 मार्च 2010 को गांव चूहड़पुर के धर्मेंद्र सिंह उर्फ छिंदा सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया था। अतिरिक्त सेशन जज नीलम अरोड़ा की अदालत ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया।