- Hindi News
- गायक केएस मक्खन बसपा में शामिल, आनंदपुर साहिब से लड़ सकते हैं चुनाव
गायक केएस मक्खन बसपा में शामिल, आनंदपुर साहिब से लड़ सकते हैं चुनाव
नवांशहर - पंजाबी गायक केएस मक्खन मंगलवार को औपचारिक रूप से बसपा में शामिल हो गए। मक्खन के नवांशहर में बसपा में शामिल होने के बाद इस बात के संकेत भी मिले हैं कि बसपा मक्खन को आगामी लोकसभा चुनाव में श्री आनंदपुर साहिब सीट से पार्टी प्रत्याशी घोषित कर सकती है। मक्खन के पार्टी में शामिल होने की घोषणा बसपा के प्रदेश प्रभारी प्रकाश भारती ने की। उन्होंने कहा, लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी छह सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है और फरवरी अंत तक सभी १३ सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
थाना नकोदर में एक अगस्त 2006 को गायक केएस मक्खन के खिलाफ हेरोइन तस्करी का केस दर्ज हुआ था। आरोप था कि मक्खन हेरोइन को कनाडा में सप्लाई करते थे। यह मामला सेशन कोर्ट में विचाराधीन है।
मक्खन पर हेरोइन तस्करी का केस दर्ज हुआ था
नौ को सम्मेलन में होगी घोषणा