आंखों के आप्रेशन के लिए 45 मरीज चयनित
भास्कर न्यूज - राहों
शेर-ए-पंजाब सेवा दल सोसायटी राहों ने स्वर्गीय अरूड़ सिंह और सतपाल सिंह की याद में दूसरा निशुल्क नेत्र आप्रेशन कैंप सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल ((लड़कियां)) राहों में लगाया। कैंप का उद्घाटन जिला योजना बोर्ड के सदस्य हेमंत कुमार रणदेव और समाज सेवक अजायब सिंह हयाला ने किया।
कैंप में सीएमसी अस्पताल लुधियाना से आई डाक्टरों की टीम ने 460 मरीजों की आंखों की जांच की और 45 लोगों को आंखों के आप्रेशन के लिए चुना। डा. अशोक, डा. रमेश, डा. जयंती, डा. मनशवनी, डा. सोमे, डा. राजविंदर, डा. ओम प्रकाश, डा. संदीप, डा. अनवर, डा. तरसेम लाल, डा. दिनेश, डा. शबनम और डा. विवेक ने मरीजों की जांच कर 200 लोगों को नजर की ऐनकें मुफ्त वितरित कीं। सोसायटी के अध्यक्ष प्रकाश सिंह अटवाल ने बताया कि चयनित मरीजों के आप्रेशन सीएमसी लुधियाना में किए जाएंगे। इस मौके पर सोसायटी के सचिव तरलोचन सिंह, अध्यक्ष प्रकाश सिंह अटवाल, दिलबाग सिंह, मलकीत सिंह काहलों, कुलबीर सिंह, झिरमल सिंह, खजान सिंह, जोगा सिंह, मंगल सिंह, तरलोक सिंह मौजूद रहे।
मरीजों की आंखों की जांच करते डाक्टर।
नेत्र जांच कैंप का उद्घाटन जिला योजना बोर्ड के सदस्य हेमंत कुमार रणदेव और समाज सेवक अजायब सिंह हयाला ने किया।