पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिश फार्म के लिए तालाब की खुदाई शुरू

फिश फार्म के लिए तालाब की खुदाई शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राहों - गांव पल्लियां खुर्द में पंचायत की दो एकड़ जमीन पर फिश फार्म बनाने के लिए पारित प्रस्ताव के तहत मंगलवार को तालाब की खुदाई का काम शुरू हुआ। सरपंच कृष्णा, चूहड़ सिंह, भजन सिंह पंच, बलिहार सिंह, मेजर सिंह, महिंदर सिंह, जिंदर राम, परमजीत सिंह, अमरीक सिंह, सोमा देवी, जसबीर कुमार, जगीर कौर की मौजूदगी में ब्लाक डिवेलपमेंट पंचायत अधिकारी राजेश चड्ढा ने तालाब की खुदाई का काम शुरू करवाया। चड्ढा ने बताया कि मनरेगा ग्रांट की 12 लाख रुपए की राशि से मछली फार्म का प्रोजेक्ट पूरा किया जाएगा। सरपंच कृष्णा ने बताया कि फिश फार्म से आने वाली आय से गांव का विकास किया जाएगा। इस मौके पर हरजिंदर कुमार, कुलबीर सिंह बाबा, बलिहार सिंह, अजीत सिंह, निर्मल सिंह, दिलाबर सिंह मौजूद थे।