- Hindi News
- सीवरेज के लिए खोदी सड़क में ट्रैक्टर ट्राली धंसीक्षेत्रवासियों ने कहा सड़क की जल्द रिपेयर करवा
सीवरेज के लिए खोदी सड़क में ट्रैक्टर-ट्राली धंसीक्षेत्रवासियों ने कहा - सड़क की जल्द रिपेयर करवाकर लोगों को दी जाए राहत
भास्कर न्यूज - नवांशहर
न्यू प्रेम नगर में सीवरेज डालने के लिए खोदी सड़क में सोमवार शाम एक ट्रैक्टर-ट्राली धंस गई। दुर्घटना में जान-माल का नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन रात करीब 11 बजे तक मार्ग पूरी तरह से बंद रहा और लोगों को दिक्कत हुई। बाद में जेसीबी मशीन मंगवाकर ट्रैक्टर-ट्राली को निकाला गया।
नवांशहर के करेआम मार्ग पर एक शैलर में काम करने वाले बुंतरू ने बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्राली पर पुरानी अनाज मंडी में सामान छोड़कर वापस शैलर में जा रहा था, सामने से आए एक वाहन की लाइटें उसकी आंखों में पड़ गईं। इस कारण सड़क की एक तरफ सीवरेज के लिए खोदे गए गड्ढे में ट्रैक्टर के बाईं तरफ के दोनों टायर धंस गए। इस कारण ट्रैक्टर बाईं ओर झुक गया और काफी मशक्कत के बावजूद ट्रैक्टर बाहर नहीं निकला तो जेसीबी मशीन मंगवाकर ट्रैक्टर को गड्ढे से बाहर निकाला। ड्राइवर बुंतरू ने बताया कि ट्रैक्टर की गति कम होने के कारण मशीनरी को नुकसान नहीं पहुंचा। उसे कुछ अंदरूनी चोटें लगी हैं।