- Hindi News
- गोल्डी ग्रुप की छात्राओं ने सजाया सबसे सुंदर गमला
गोल्डी ग्रुप की छात्राओं ने सजाया सबसे सुंदर गमला
भास्कर न्यूज - नवांशहर
करेआम मार्ग पर स्थित केसी बीएड कालेज में मंगलवार को बच्चों में गमला सजाओ मुकाबले करवाए गए। इस मौके पर कार्यकारी प्रिंसिपल डा. रेखा तेजी ने कहा कि आज प्रत्येक मनुष्य के पास ज्ञान, सूचना या जानकारी लेने के साधन उपलब्ध है। इस कारण उसमें सृजनशीलता की क्षमता में कमी आना स्वभाविक है, लेकिन यह क्षमता कम न हो इसके लिए कालेजों में सजावट के कार्यक्रम करवाने बहुत ही जरूरी हो गए हैं। इसी कड़ी के तहत पॉट पेटिंग और फ्लावर मेकिंग मुकाबले ((गमला सजाओ मुकाबले)) करवाए गए।
इन मुकाबलों में 9 वर्ग बनाए गए और हर वर्ग में 11 विद्यार्थी शामिल हुए। निर्णायक मंडल में कालेज की पूर्व प्रोफेसर रेणु व प्रो. सपना चड्ढा शामिल हुईं। प्रतियोगिता में बच्चों ने गमलों पर कुदरती आपदा, समुद्र, शांति, पक्षियों से प्रेम, बेटी बचाओ, नारी व्यथा आदि से प्रेरित संदेश दिए। मुकाबलों में गोल्डी के ग्रुप ने पहला, रमनप्रीत ग्रुप ने दूसरा तथा माया ग्रुप ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह संदीप ग्रुप को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। बाद में बच्चों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कुलजिंदर कौर, रमा, नेहा, रुचिका, मोनिका, नवजीत व हरिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।