विदेश भेजने का झांसा देकर पांच लाख ठगे
नवांशहर - विदेश भेजने का झांसा देकर 5 लाख रुपए की ठगी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई गांव मंगूवाल के हरबंस सिंह की शिकायत पर की है। हरबंस सिंह ने बताया उसने अपने बेटे को आस्ट्रेलिया भेजने के लिए होशियारपुर के गांव ऐमां जट्टां के सुरिंदर कुमार और नंगल के गांव ब्रह्मपुर के महेश चंद्र जोशी को पैसे दिए थे। उक्त लोगों ने न तो पैसे वापस किए और न ही उनके बेटे को विदेश भेजा। अब पैसा वापस मांगने पर वह उसे धमकियां दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार जांच में दोनों आरोपी पाया।