रक्कड़ां ढाहां क्लब ने जीता खिताब
भास्कर न्यूज - बलाचौर
गांव रक्कड़ां ढाहां में गांववासियों व एनआरआईज के सहयोग से दो दिवसीय कबड्डी कप टूर्नामेंट करवाया गया। इस दौरान कबड्डी आल ओपन खिताब पर रक्कड़ां ढाहां क्लब का कब्जा रहा। फाइनल मैच में रक्कड़ां ढाहां क्लब ने दीपा साधू लिद्दड़ां क्लब की टीम को पराजित करके 41 हजार रुपए की नकद राशि जीती, जबकि उपविजेता टीम को 31 हजार रुपए की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
क्लब सदस्य सोनू खत्तरी ने बताया कि 48 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मैच में खीरनियां क्लब ने रक्कड़ां ढाहां क्लब को हराकर 7 हजार रुपए की राशि जीती, जबकि उपविजेता टीम को 5 हजार रुपए की राशि देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा 56 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल कबड्डी मैच मैच में फतेहपुर क्लब ने छदौड़ी क्लब को पराजित करते हुए 11 हजार रुपए की निर्धारित राशि इनाम स्वरूप प्राप्त की, जबकि उपविजेता छदौड़ी क्लब को 8 हजार रुपए की राशि इनाम में प्राप्त हुई। टूर्नामेंट के दौरान बेस्ट रीडर व जाफी के खिताब क्रमश: गुरलाल व पाला जलालपुर को दिए गए, जिन्हें एलसीडी देकर सम्मानित किया गया। विजेता टीमों को गांव के गणमान्य व्यक्तियों की ओर से इनाम प्रदान किए गए। इस मौके पर कश्मीर सिंह, अमरीक सिंह, राजेश कुमार, सुरजीत सिंह गढ़ी, बगीचा सिंह, दिलावर सिंह, दीपक कुमार, कामरेड भूपिंदर सिंह मान, हरबंस सिंह नागरा, बिल्ला, कैप्टन प्यारा सिंह, बिक्कर सिंह, कुलदीप सिंह, सतविंदर सिंह मौजूद रहे।