पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईटी सैल के पदाधिकारियों की घोषणा

आईटी सैल के पदाधिकारियों की घोषणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बंगा

भाजपा के आईटी सैल के प्रदेश संयोजक ध्रुव वधवा ने सैल के पदाधिकारियों की घोषणा की। प्रवीर अब्बी को सैल का जिला संयोजक और जिंदरपाल सिंह गिल, करण शर्मा, रघुवीर सिंह राणा को सह-संयोजक नियुक्त किया गया। अमित पुन्न, हितेश चोपड़ा, बनारसी राम, ऋषि कुमार, मनदीप, विवेक, विशाल कुमार को सदस्य बनाया गया। इस दौरान पार्टी वर्करों की बैठक के दौरान ध्रुव वधवा ने कहा है कि आईटी सैल का उद्देश्य भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनावों में पार्टी व जनता के नायक बनाना है। उन्होंने कहा कार्यकर्ता फेसबुक व ट्विटर के माध्यम से अन्य लोगों के साथ जुड़ें। इस मौके पर ध्रुव का सम्मान भी किया गया। बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव भारद्वाज, माधव भारद्वाज, डा. नरेश रावल, अनूप सिंह आदि मौजूद थे।
उधर, भाजयुमो मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष माधव भारद्वाज ने वार्ड नंबर 10 में मतदाताओं को वोटर कार्ड वितरित किए। माधव ने बताया क्षेत्र 40 मतदाताओं को वोटर कार्ड
दिए गए। इस दौरान साहिल घई, नवदीप सिंह, साहिल चिलाना, राजा मौजूद थे।