पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैडिकल प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन 5 से करेगी भूख हड़ताल

मैडिकल प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन 5 से करेगी भूख हड़ताल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नवांशहर
मैडिकल प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन की जिला इकाई ने मांगों के संबंधी संघर्ष की रूपरेखा तैयार करने के लिए बैठक की। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष डा. रमेश कुमार बाली ने कहा कि मैडिकल प्रेक्टिशनर्स की मांगों के प्रति अकाली सरकार लंबे समय से टाल-मटोल की नीति अपनाई रही है। कुछ समय पहले एसोसिएशन की स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी के साथ भी बैठक हुई थी मगर इसके बावजूद मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिसके चलते एसोसिएशन को मजबूरन संघर्ष करना पड़ रहा है। जिला सचिव सुरिंदर पाल जैनपुरी ने बताया कि एसोसिएशन के सदस्य अपनी मांगों को लेकर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के सामने भूख हड़ताल शुरू करेंगे, जिसके तहत 5 फरवरी को ब्लाक बहराम, 6 फरवरी को बंगा, 7 फरवरी को मुकंदपुर, 10 को औड़, 11 को नवांशहर, 12 को सड़ोआ, 13 को राहों, 14 को बलाचौर और 15 फरवरी को जाडला ब्लाक इकाई के सदस्य भूख हड़ताल पर बैठेंगे। मांगों के संबंध में डिप्टी कमिश्नर को मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपे जाएंगे।