- Hindi News
- शिवरात्रि के उपलक्ष्य में 19 से निकलेंगी प्रभातफेरियां
शिवरात्रि के उपलक्ष्य में 19 से निकलेंगी प्रभातफेरियां
राहों - महाशिवरात्रि प्रबंधक कमेटी राहों ने शिवरात्रि पर्व मनाने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। माता भुवनेश्वरी मंदिर में आयोजित बैठक में शहर की धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कार्यक्रम संबंधी विचार विमर्श किया। कमेटी के अध्यक्ष पंडित अश्विनी भार्गव और कोषाध्यक्ष सुभाष अरोड़ा ने बताया महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में 19 फरवरी से प्रभातफेरियां शुरू की जाएंगी जोकि 25 फरवरी तक जारी रहेंगी। प्रभातफेरी सुबह करीब साढ़े 3 बजे माता भुवनेश्वरी मंदिर से शुरू होगी। 26 फरवरी को दोपहर 12 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैठक में संत आहुजा, विक्रमजीत खुल्लर, मनी आहुजा, विक्की खुल्लर, लव अरोड़ा, पम्मा, मनी चोपड़ा, निर्मल चोपड़ा, बिट्टू चोपड़ा, सनी आहुजा, मनु चोपड़ा, मोहित जैन, अंकित जैन, पवन विक्की, अनिल कुमार, प्रवीन कुमार, विजय कुमार मौजूद थे।