पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परोपकारी अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए आदर्श स्थापित करता है : सुखदर्शन महाराज

परोपकारी अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए आदर्श स्थापित करता है : सुखदर्शन महाराज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर - रेलवे मार्ग पर स्थित जैन उपासरा में धर्मसभा में प्रवचन करते हुए जैन मुनि सुखदर्शन महाराज ने कहा कि व्यक्ति को युवावस्था में ही धर्म मार्ग पर चल पडऩा चाहिए। इस दौरान सेवा करते हुए समाज में अपनी पहचान बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि परोपकारी व्यक्ति अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए भी आदर्श स्थापित करता है। जैन मुनि उपेंद्र महाराज ने कहा कि समाज का नेतृत्व करने वालों के कंधों पर संपूर्ण समाज का दायित्व होता है उन्हें पूरे समाज को साथ लेकर चलना होता है। इस लिए उन कंधों का सक्षम होना बहुत जरूरी है ताकि वो समाज का दायित्व उठा सके क्योंकि समाज की स्थिति, परिस्थिति ही इस बात का निर्णय करती है कि नेतृत्व कितना कुशल व सक्षम है।