पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोबाइल रिपेयर की दुकान से उड़ाए रीचार्ज कूपन

मोबाइल रिपेयर की दुकान से उड़ाए रीचार्ज कूपन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नवांशहर
थाना राहों पुलिस ने मोबाइल रिपेयर की दुकान से रीचार्ज कूपन चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव गढ़पधाणा के रहने वाले कमलजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह गांव में ही मोबाइल रिपेयर व मोबाइल रीचार्ज करने की दुकान करता है।
26 जनवरी को वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया, जबकि दूसरे दिन जब वह दुकान खोलने आया तो उसने पाया कि दुकान का एक ताला टूटा हुआ है और दूसरा ताला गायब है।
उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को उसने गांव के ही गुरविंदर सिंह को दुकान के आसपास घूमते हुए देखा था। इसके चलते उसे पूरा यकीन है कि उसी ने ही दुकान के ताले तोड़कर दुकान में रात के समय विभिन्न कंपनियों के रीचार्ज कूपन, जिनकी कीमत करीब 1300 रुपए बनती है, चोरी किए हैं। पुलिस ने इस संबंध में उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।