पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टांडा में तीन दिवसीय ट्रेनिंग कैंप लगाया

टांडा में तीन दिवसीय ट्रेनिंग कैंप लगाया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टांडा उड़मुड़ - ब्लॉक विकास एवं पंचायत कार्यालय टांडा में पंचायती राज्य समस्या निर्माण के लिए तीन दिवसीय ट्रेनिंग कैंप लगाया गया। रिसर्च एंड इंडस्ट्रियल डिवेलपमेंट चंडीगढ़ और प्रादेशिक देहाती विकास संस्था द्वारा लगाए इस कैंप में 118 पंचायतों को पिछड़ा क्षेत्र अनुदान फंड स्कीम के तहत ट्रेनिंग दी गई।
इस मौके पर बहाल सिंह, दर्शन सिंह व गगनदीप कौर ने बताया कि बीआरजीएफ में 73वीं शोध के तहत पंचायतों को यह अधिकार दिए गए हैं। इस दौरान उन्होंने सूचना अधिकार, लघु योजनाएं, खेती विकास, शिक्षा अधिकार एक्ट, खेती विकास, हिंसा, वातावरण व पानी की संभाल की जानकारी दी। इस मौके पर बीडीपीओ कुलदीप सिंह, चेयरपर्सन सुखदेव कौर सल्लां, क्षेत्रों के सरपंच तथा पंच हाजिर थे।