- Hindi News
- ‘नई भर्ती के बजाय गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर्स को पक्का किया जाए’
‘नई भर्ती के बजाय गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर्स को पक्का किया जाए’
भास्कर न्यूज - टांडा उड़मुड़
ज्ञानी करतार सिंह मेमोरियल सरकारी कॉलेज टांडा में गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर्स ने सरकार की भेदभावपूर्ण नीतियों का विरोध करते हुए धरना-प्रदर्शन किया।
प्रो. वरिंदर कुमार ने कहा कि राज्य के सरकारी कॉलेजों में 600 से ज्यादा लेक्चरर सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें वेतन बहुत कम दिया जा रहा है। लंबे समय से कॉलेज में खाली पड़े पद भरे नहीं जा रहे हैं।
उन्होंने रोष जताया कि सरकारी कॉलेजों में पार्ट टाइम लेक्चररों को बेसिक वेतन के साथ-साथ डीए भी दे दिया गया है, परंतु गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों के साथ अभी भी भेदभाव किया जा रहा है। इसके चलते सभी गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर मानसिक तथा आर्थिक शोषण का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने मांग उठाई की सरकार उन्हे भी रेगुलर लेक्चररों के बराबर वेतन दे। नई भर्ती की बजाए उन्हें पक्का किया जाए। इस मौके पर प्रो. जसप्रीत कौर, कुलविंदर कौर, सरबजीत सिंह, रमनदीप कौर, रजनीश कौर, ओंकार सिंह, तथा पार्ट टाईम लेक्चरर यूनियन के अध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार भी उनके समर्थन में उनके साथ थे।