- Hindi News
- जेई ने किया पावर कॉम के सर्किल कार्यालय का घेराव
जेई ने किया पावर कॉम के सर्किल कार्यालय का घेराव
होशियारपुर - पावर कॉम के सर्किल कार्यालय के बाहर कौंसिल ऑफ जेई एसोसिएशन ने प्रदर्शन किया। इंजीनियर जसबीर सिंह व इंजीनियर राजीव जसवाल ने कहा- पावर कॉम उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांग जेई का ग्रेड पे जारी करने की है। इसके अलावा पंजाब सरकार के सरकारी सेवा के तर्ज पर प्रमोशन कोटा बहाल करना, 10 फीसदी डीए, 9, 16 व 23 साल का घोषित प्रमोशन स्केल देना आदि शामिल है। इस अवसर पर डीके मेहता, कुलजीत सिंह, श्याम सुंदर, जसविन्द्र, महिन्दर, गुरदयाल, कुलविन्द्र सिंह, सुखजीत सिंह, सतपाल, धर्मेंद्र, देवराज, ओमनिन्दर सिंह भी शामिल थे।