- Hindi News
- विद्यार्थियों को वोट डालने के प्रति किया जागरूक
विद्यार्थियों को वोट डालने के प्रति किया जागरूक
होशियारपुर - सरकारी आईटीआई में डीसी कम जिला चुनाव अफसर तनु कश्यप के निर्देशों पर प्रिंसीपल रूपिंदर सिंह के नेतृत्व में नोडल अफसर हंस राज द्वारा विद्यार्थियों को वोट डालने के प्रति जागरूक करने के लिए एक सेमिनार करवाया गया। नोडल अफसर हंसराज ने विद्यार्थियों को वोट का प्रयोग पूरी ईमानदारी और बिना लालच व डर के डालने के लिए प्रेरित किया।