- Hindi News
- श्मशान घाट के लिए डेढ़ लाख रुपए की ग्रांट देने की घोषणा
श्मशान घाट के लिए डेढ़ लाख रुपए की ग्रांट देने की घोषणा
गढ़शंकर - पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश कन्वीनर पंकज कृपाल एडवोकेट ने चक कटारू में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों से पहले गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर ११ सदस्यीय बूथ कमेटियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार दोबारा रवनीत सिंह बिट्टू को आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़वाती है, तो अकाली भाजपा गठबंधन को आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से भारी शिकस्त का सामना करना पड़ेगा। इस अवसर पर पंकज कृपाल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव अंबिका सोनी सांसद के सांसद निधि कोष से चक कटारू के श्मशान घाट के लिए डेढ़ लाख रुपए की ग्रांट देने की घोषणा की।