पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सम्मान समारोह आयोजित

सम्मान समारोह आयोजित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - होशियारपुर
सरकारी हाई स्कूल ख्वासपुरहीरां में प्रिंसिपल धीरज वशिष्ट की अध्यक्षता में सम्मानित समारोह आयोजित किया गया। प्रिंसिपल व बाल विकास इंचार्ज सुप्रिया बहल ने जानकारी देते बताया कि 24 नवंबर 2013 को बाल विकास परिषद की ओर से परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमें उक्त स्कूल के बच्चों ने भी भाग लिया था। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के परिणाम में सरकारी स्कूल की नौवीं की छात्रा उर्वशी बावा ने मैरिट में रही। इसके साथ ही 9वीं का गगनप्रीत सिंह, सूरज, रवि किशन, सातवीं का राहुल, ऋषभ, दसवीं के विपिन ने अच्छे अंक प्राप्त कर इनाम हासिल किया। इस मौके पर अमरीक सिंह, कुलविंदर सिंह धामी, प्रवीन कुमार, बबीता, राजकुमार व अन्य शामिल थे।




मेधावी छात्रों को सम्मानित करते स्कूल स्टाफ।