- Hindi News
- पंचायती नाले को बंद करने वाले तीन पर केस दर्ज
पंचायती नाले को बंद करने वाले तीन पर केस दर्ज
टांडा उड़मुड़ - गांव बैंस अवान में पंचायती नाले को बंद करने वाले एक परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला सरपंच निशान सिंह के बयानों के आधार पर रुलदा सिंह पुत्र बुध सिंह, उसकी पत्नी ज्ञान कौर व पुत्री सुखविंदर कौर के खिलाफ आईपीसी की धारा 432 अधीन मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने बयानों में सरपंच निशान सिंह ने बताया कि उक्त परिवार के सदस्यों ने उनके प्लाट के समीप पड़ते नाले में मिट्टी डाल बंद करवा दिया पंचायत के बार बार कहने के बावजूद वह नहीं माने। बीडीपीओ कार्यालय के दखल के बाद भी वो नहीं माने। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है।