पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन

मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - तलवाड़ा
मांगों पर संघर्ष कर रही एटक इंप्लाइज यूनियन बीबीएमबी तलवाड़ा के मुलाजिमों ने पावर विंग सैक्शन के कार्यालय के समक्ष रोष प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। प्रधान अशोक कुमार, उपाध्यक्ष मदन लाल, सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में किए रोष प्रदर्शन में कर्मचारियों ने एसई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगे जल्दी न मानी गई तो वह 5 फरवरी को चीफ इंजीनियर कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर दर्जा चार कर्मचारी यूनियन के दरबारा सिंह, सुरिंदर पाल व अन्य शामिल थे।




एटक इंप्लाइज यूनियन ने कार्यालय के समक्ष दिया धरना

एसई पावर विंग के कार्यालय पर नारेबाजी करते एटक इंप्लाइज यूनियन बीबीएमबी तलवाड़ा के मुलाजिम।