- Hindi News
- केंद्र सरकार जनता को सुविधाएं देने में असफल : सोहन सिंह बोदल
केंद्र सरकार जनता को सुविधाएं देने में असफल : सोहन सिंह बोदल
होशियारपुर - केन्द्र की कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार आम जनता को कोई भी सुविधा देने में असफल रही है। हालांकि जनता को परेशान करने में काफी हद तक सफल भी रही है। यह बात पूर्व विधायक व भाजपा नेता सोहन सिंह बोदल ने बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही पैसे वालों के लिए स्कीमें बनाई हैं। आम जनता की भलाई के लिए कोई स्कीम लागू नहीं की। पंजाब में गठबंधन की सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों से भी जनता खुश है तथा विकास कार्यों के कारण ही आए दिन लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। 2014 के चुनावों में भाजपा की सरकार बनना बिल्कुल तय है। इस अवसर पर जिला मुकेरियां के सचिव दुष्यंत मिन्हास, गुरिंदरजीत सिंह बोदल व अन्य उपस्थित थे।
न्यूज़ इनबॉक्स