ठाकरे का 88वां जन्मदिवस मनाया
होशियारपुर - शिव सेना के पंजाब के उपाध्यक्ष रणजीत राणा के निर्देशों के अनुसार कार्यालय में जिलाध्यक्ष शशि डोगरा की अध्यक्षता में स्व. बाला साहिब ठाकरे का 88वां जन्मदिवस मनाया गया। बाला साहिब ठाकरे जी की प्रतिमा के आगे 88 मोमबत्तियां
जलाकर सारे शिव सैनिकों ने जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर शशि डोगरा ने कहा कि बाला साहेब ठाकरे गरीबों के मसीहा थे। वह हर समय गरीब जनता व देश में हिंदुत्व को कायम रखने के लिए तत्पर रहते थे। शिव सेना का गठन भी उन्होंने इसलिए ही किया था।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष डा. मनमोहन सिंह, विनोद वर्मा, नरिंदर, सिटी प्रभारी
संजीव सूद, दीपक सैनी, संगठन सचिव जावेद खान, यूथ विंग अध्यक्ष राजिंदर छिंदा, गौरव मेहरा, चन्द्र मोहन, रोहित बग्गा, जिला महासचिव पवन, विक्रांत, रवि कुमार, केशव सूद, परमजीत, साहिल मेहरा व अन्य शिव सैनिक उपस्थित थे।