- Hindi News
- परेड में भाग लेंगे जनौड़ी के पूर्व सैनिक
परेड में भाग लेंगे जनौड़ी के पूर्व सैनिक
होशियारपुर - गांव जनौड़ी के पूर्व सैनिकों की टुकड़ी 26 जनवरी की परेड में हिस्सा लेगी। जिला रक्षा सेवाएं भलाई अधिकारी मेजर ((रिटा.)) यशपाल सिंह ने बताया कि कंडी क्षेत्र के जनौड़ी के 90 प्रतिशत से ज्यादा परिवारों का संबंध भारतीय सेनाओं से है। इस क्षेत्र के सभी पारिवारिक सदस्यों का फौज से बहुत ही ज्यादा लगाव है। इसलिए इस गांव के निवासी ज्यादातर फौज में सेवा निभा रहे हैं तथा खुशहाली की जिंदगी गुजार रहे हैं। इस गांव के बहादुर सैनिकों में जोश तथा देश भक्ति का जज्बा भरा हुआ है। यह बहादुर पूर्व सैनिक गणतंत्र दिवस तथा आजादी दिवस मौके पर मार्च पास्ट की तैयारियां करते हैं तथा रिहर्सल में बढ़-चढ़ कर भाग लेते हैं। रिहर्सल से एक सप्ताह ही पहले ही पूर्व सैनिक काली पैंट, सफेद कमीज तथा लाल पगड़ी के साथ-साथ अपने मेडल को चमकाना नहीं भूलते। इस टुकड़ी के कई पूर्व सैनिक पुरस्कार विजेता हैं।