संतोष चौधरी ने सुनीं लोगों की समस्याएं
होशियारपुर - केन्द्रीय स्वास्थ राज्य मंत्री संतोष चौधरी के निवास पर अनिल सभ्रवाल के नेतृत्व में लोगों ने अपनी समस्याएं सुनाईं। संतोष चौधरी ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द उनकी समस्याओं को हल करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विकास कार्यों में तेजी लाए जाएगी। उन्होंने युवा वर्ग तथा महिलाओं को देश व समाज के विकास के लिए अपना योगदान डालने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान लोगों ने संतोष चौधरी को विशेष तौर पर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर अनिल सभ्रवाल के अतिरिक्त कमलजीत, चौधरी राम लुभाया, मोहन लाल हंस, रूबी, विक्की हंस, बलवीर, बिट्टू डोगरा, दीपक शर्मा आदि उपस्थित थे।