पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो कारों की टक्कर गुरदासपुर के एडीसी सहित तीन घायल

दो कारों की टक्कर गुरदासपुर के एडीसी सहित तीन घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - टांडा उड़मुड़
जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर गांव खुड्डा समीप सड़क हादसे में गुरदासपुर के एडीसी सहित तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा दोपहर करीब खुड्डा अड्डा पर उस समय हुआ जब पटियाला जा रहे एडीसी की बोलैरो गाड़ी को विपरीत दिशा से आ रही इंडिका गाड़ी ने टक्कर मार दी। ब्लैरो में सवार एडीसी गुरदासपुर पीएस सोढी पुत्र करनैल सिंह सोढी निवासी मोहाली, ड्राइवर अमरजीत पुत्र परीक्षित निवासी चैलटाखुर्द ((खरड़)) मोहाली और इंडिका कार चालक विकास कैंथ पुत्र दर्शन कैंथ निवासी जेठी नगर खन्ना घायल हो गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल टांडा पहुंचाया। एडीसी सोढी के सिर पर चोट लगी है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इंडिका कार चालक विकास स्पेयर पाट्र्स का व्यापार करता है। खन्ना से पठानकोट जा रहा था जबकि एडीसी सोढी अपनी बोलैरो गाड़ी से पटियाला जा रहे थे।