पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाल ठाकरे का जन्मदिवस मनाया

बाल ठाकरे का जन्मदिवस मनाया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टांडा उड़मुड़ - शिव सेना बाल ठाकरे की टांडा शाखा द्वारा आज टांडा में एक समागम दौरान शिव सेना के संस्थापक बाबा साहिब बाल ठाकरे का जन्मदिवस मनाया गया। राज्य प्रधान योगराज राज शर्मा के निर्देशानुसार टांडा सिटी प्रधान अभिषेक बहल के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने बाल ठाकरे की प्रतिमा पर फूल मालांए अर्पित करने के साथ मोमबत्तियां जलाई। वहीं ठाकरे के राष्ट्र हितैषी सोच पर चलने का प्रण लिया। शिव सैनिकों ने धर्म रक्षा के लिए बाबा साहिब द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने का प्रण भी लिया। इस मौके पर दीपक खुराना, मुनीष, रिंकू वर्मा, हीरा सिंह, चेतन, शेखर आनंद, रिंकू हांडा, विजय कुमार, रोबिन बोबी, सनी, साजन, मनोज डोगरा व अन्य शामिल थे।