- Hindi News
- चेयरमैन के सामने कांग्रेसियों ने निकाली अपनी अपनी भड़ास
चेयरमैन के सामने कांग्रेसियों ने निकाली अपनी-अपनी भड़ास
भास्कर न्यूज - होशियारपुर
दो दिवसीय पंजाब दौरे पर कल जालंधर के बाद वीरवार को होशियारपुर स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस एससी/एसटी सेल के चेयरमैन के. राजू पंजाब एससी सैल के प्रभारी डॉ. बी प्रसाद व सहप्रभारी राजेश लिलौठिया के साथ कांग्रेस विधायक श्याम सुंदर अरोड़ा, पंजाब प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. राजकुमार व बाद में केंद्रीय मंत्री संतोष चौधरी पहुंचे।
कांग्रेस भवन में शहरी एवं देहाती सेल के पदाधिकारियों सहित जिले के दलित कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्र्ताओं के साथ बैठक कर उनके विचार तथा प्रतिक्रिया से रुबरु हुए। सुबह दस बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र के अधीन आते सभी नौ विधानसभा से भारी संख्या में कांग्रेसी नेताओं के साथ उनके समर्थकों का हुजूम भी होशियारपुर पहुंच अपने-अपने नेताओं के भाषण पर जमकर तालियां बजा रहे थे। तमाम नेताओं की तरफ से दिए सुझाव का के राजू चुपचाप नोट भी करते रहे।
पंजाब प्रदेश कांग्रेस के महासचिव डॉ. राजकुमार ने दलित समाज को कांग्रेस के साथ जोडऩे के लिए कई सुझाव दिए। डॉ. राजकुमार ने कहा कि बाबा साहिब की नीतियों को एक नए जोश से जनता में पहुंचाने की जरूरत है। इसके अतिरिक्त दलित समाज के महान गुरुआें संत रविदास जी, भगवान वाल्मीकि जी, संत कबीर जी, तथा अन्य महान गुरुआें को कांग्रेस स्तर तथा और ज्यादा सम्मान देकर जनता की भावनाआें की आेर इज्जत करने की जरूरत है। इसके अतिरिक्त युवा तथा आम दलित लीडरों को कांग्रेस पार्टी में अपने विचार तथा आवाज बुलंद करने के और मौके देने की जरूरत है।
युवा नेता डॉ. राजकुमार ने रखी अपनी बात
के राजू बोले, कर्मठ दलित नेताओं का पार्टी में होगा सम्मान
संतोष चौधरी ने गिनाए अपने विकास कार्यों का लेखा-जोखा
केंद्रीय मंत्री संतोष चौधरी ने के राजू के समक्ष अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का लेखा-जोखा पेश करते हुए कहा कि वह बहुत ही ईमानदार राजनीतिक परिवार से संबंधित है। अपने पांच सालों के सांसद रहने के दौरान होशियारपुर से अमृतसर, फिरोजपुर के बाद अब दिल्ली के लिए भी सीधी रेलगाड़ी दिलवाई है। यही नहीं संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए लगातार केंद्र सरकार से फंड लाकर सभी हल्कों में विकास कार्य करवा रही हूं।
‘50 सालों से दोआबा की राजनीति में चंद दलित परिवार ही राज कर रहे है’
कांग्रेस भवन के छोटे से कमरे में भारी संख्या में पहुंचे कांग्रेसी नेताओं में विधायक संगत सिंह गिलजियां व रजनीश बब्बी के अलावा पवन आदिया ने खुलकर अपने मन की बात चेयरमैन के राजू के सामने रखी। पंजाब कांग्रेस के महासचिव पवन आदिया ने कहा कि पुराने दलित नेताओं ने होशियारपुर में नए लीडर पैदा ही नहीं होने दिए। लगातार पुराने को ही आगे बढ़ाया जा रहा है। 50 सालों से दोआबा की राजनीति में चंद दलित परिवार ही राज कर रहे हैं। विधायक संगत सिंह गिलजिया ने आरोप लगाया कि पंजाब में विरोधी दल की सरकार होने से टांडा के विकास के लिए हमें फंड नहीं मिल रही है। ऐसे में हम केंद्र की तरफ देखते तो हैं पर हमें केंद्र से भी फंड न नहीं मिलता। हमारे साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। विधायक रजनीश बब्बी ने कहा कि मुकेरियां में हमें विकास के लिए फंड नहीं मिल रही है पर अकाली विकास कार्यों के लगातार नींव पत्थर रख लोगों को धोखा दे रही है। हमें केंद्र सरकार की तरफ से कोई फंड उपलब्ध नहीं कराता है फिर हम क्या लेकर जनता के समक्ष दोबारा जाएंगे इस पर विचार करनी चाहिए।
जिला कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस एससी सेल के चेयरमैन के राजू के समक्ष अपनी बात रखती केंद्रीय स्वास्थ राज्यमंत्री संतोष चौधरी।