- Hindi News
- श्रद्धा से मनाया सुभाष चन्द्र बोस का जन्म दिवस
श्रद्धा से मनाया सुभाष चन्द्र बोस का जन्म दिवस
भास्कर न्यूज - दसूहा
राजीव दीक्षित गऊशाला दसूहा द्वारा वीरवार को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक एवं आजाद हिन्द फौज के संस्थापक नेता जी सुभाष चन्द्र बोस का जन्म दिवस श्रद्धा से मनाया।
इस अवसर पर हवन यज्ञ कर महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए। राजीव दीक्षित गऊशाला दसूहा समिति के उपाध्यक्ष डॉ. गिरीश शर्मा एवं ठाकुर भरत सिंह ने कहा कि नेता जी ने अपना पूरा जीवन देश सेवा एवं देश की आज़ादी के लिए संघर्ष करते हुए बिताया। उन्होंने हमें नारा दिया था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा।
इस अवसर पर भारत माता की जय, नेता जी सुभाष चन्द्र अमर रहे, देश का नेता कैसा हो सुभाष चन्द्र बोस जैसा हो के विराट जय घोषों से पूरा पंडाल गूंज उठा। समारोह में स्वामी विवेकानंद 150 वीं जयंती के तहत करवाई गई गो सेवा प्रतियागिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे विभिन्न स्कूलों जिन्में डीएवी पिंडी दास हाई स्कूल, दयानंद मॉडल स्कूल दसूहा, दर्शन अकादमी दसूहा, डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल दसूहा, एसवी जेसी डीएवी पब्लिक स्कूल, डीएवी कॉलेज दसूहा, ग्लोवाल स्कूल के छात्रों को पुरूस्कृत किया गया।
इस अवसर पर बाबू अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में दसूहा क्षेत्र के लगभग 1200 छात्रों ने भाग लिया था जिनमें से 65 छात्रों को आज पुरस्कृत किया गया है। इस अवसर पर गोशाला समिति के प्रधान हरीश कुमार, अरुण कुमार शर्मा स्वामी विवेकानंद समिति के नगर संयोजक विजय शर्मा, प्रखंड संयोजक डा विशाल, सतपाल सिंह पम्मा, प्रोफेसर एचसी शर्मा, ठाकुर भरत सिंह, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र सिंह रवि, सतीश घई, कर्नल जोगिन्दर शर्मा, धर्म पाल शर्मा, अक्षय कुमार, मंजीत राणा, कैलाश कुमार, सतीश कुमार, वरिन्द्र शर्मा, हरि गोपाल शर्मा, सुशील चडडा, रीमा ऋषि, सरिता, कुलदीप सिंह, गुरजीत सिंह, अनुज कुमार कोहलू, मुलख राज शर्मा, बलवंत सिंह, शरुण शर्मा, मनोज कुमार, तुलसी दास जग्गा, लखा सिंह, प्रेम शर्मा उपस्थित थे लंगर भी आयोजित किया गया।