पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गढ़शंकर में घर से नकदी व गहने चोरी

गढ़शंकर में घर से नकदी व गहने चोरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़शंकर - वार्ड-12 के मोहल्ला रामनगर स्थित एक घर में नकदी व गहने चोरी हो गए।घर के मालिक परमजीत सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ गत रविवार से अपने गांव गया हुआ था। वहां उसके भाई की मौत हो गई थी। गत रात्रि घर लौटे तो देखा कि छोटे गेट का ताला टूटा हुआ था। दरवाजे खुले हुए थे और भीतर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि घर में पड़ी एक लाख के नकदी, 10 तोले सोने के गहने तथा एक डिजिटल कैमरा गायब है। पुलिस को सूचित कर दिया गया है। एसएचओ दिलबाग सिंह की पुलिस पार्टी ने सूचना मिलते ही मौके का जायजा लिया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने जांच की।