फुटबॉल बजवाड़ा कप शुरू
होशियारपुर - फ्रेंड्स क्लब बजवाड़ा कलां तथा ग्राम पंचायत के सहयोग से आयोजित फुटबॉल बजवाड़ा कप का शुभारंभ हुआ। इसका उद््घाटन साईं राजन शाह कादरी डेरा पीर मद्दी शाह ने किया। पहले दिन ससोली ने छाबनी को, बजवाड़े ने चगरां को, जियाण ने चित्तों को तथा बटाला ने चंदेली को हराकर फाइनल की तरफ अपने कदम बढ़ाए। इस मौके पर क्लब के प्रधान सुभाष चंद्र शर्मा बजवाड़ा ने विजय टीमों को बधाई दी। मौके पर सरपंच विनोद कुमार बिंदू, महिंदर सिंह मल्ल, करमजीत, बाबा महितपुर, जसदेव सिंह पप्पू रंधावा, अशोक कुमार महे, संसार सिंह बजवाड़ा, जगतार सिंह, सुच्चा सिंह धालीवाल, जगजीत सिंह शेरगिल, हरिंदरपाल सिंह शेरगिल,
विजय कुमार, हरजीत सिंह उपस्थित थे।