100 जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे
टांडा उड़मुड़ - गांव चौटाला में वरिष्ठ कांग्रेस नेता जसवंत सिंह चौटाला के परिवार ने 100 जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे। यूथ कांग्रेस नेता हरवीर सिंह चौटाला व गुरवीर सिंह चौटाला ने कंबल वितरित किए। इस अवसर पर तरसेम सिंह, मलकीयत सिंह, करतार सिंह, कर्मजीत बैंचा, रणजीत सिंह, सतपाल सिंह, हरिंदरपाल कौर चौटाला व अन्य उपस्थित थे।