पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज में लड़कियां अपने अधिकार पहचानें : सुखविंदर

समाज में लड़कियां अपने अधिकार पहचानें : सुखविंदर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. होशियारपुर
जनसंख्या शिक्षा योजना स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड एजुकेशन की तरफ से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौहाल में किशोर शिक्षा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला साइंस सुपरवाइजर कुलतरनजीत सिंह ने की। इंस्टीट्यूट की तरफ से प्रीतइंद्र कौर व डॉ. आनंद मुख्य वक्ता और डीईओ ((सेकेंडरी)) सुखविंदर कौर मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुईं।
रैली को डीएसएस कुलतरनजीत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो चौहाल गांव के अलग-अलग हिस्सों से गुजरती हुई पुन: स्कूल में आकर संपन्न हुई। सुखविंदर कौर ने कहा कि हमारा समाज पुरुष प्रधान है। लड़कियों को अपने अधिकार लेने के लिए स्वयं आगे आना होगा तथा अपनी रक्षा स्वयं करनी होगी। इंस्टीट्यूट की तरफ से आए डॉ. आनंद ने कहा कि लिंग अनुपात में सुधार के लिए सरकार के साथ-साथ हम सभी को प्रयास करना होगा अन्यथा समाज में एक ऐसा खालीपन आ जाएगा जिसकी भरपाई मुश्किल होगी। इस अवसर पर करवाई गई स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में सरकारी स्कूल अज्जोवाल का डेविड बस्सी पहले, सरकारी स्कूल चौहाल की पार्वती दूसरी व इसी स्कूल की शिवानी तीसरे, पेंटिंग प्रतियोगिता में चौहाल स्कूल की रुबी पहले व सौरव दूसरे तथा अज्जोवाल स्कूल का गोपाल तीसरे, भाषण प्रतियोगिता में अज्जोवाल स्कूल का अजय प्रकाश भाटिया पहले, चौहाल स्कूल की लक्ष्मी दूसरे तथा आदमवाल स्कूल की सुनीता कुमारी व हिमांशी संयुक्त रुप से तीसरे, लेख मुकाबलों में चौहाल स्कूल का वरिंदर सिंह पहले, आदमवाल स्कूल की सिमरनजीत कौर दूसरे व चौहाल स्कूल की आकाशदीप तीसरे स्थान पर रही। विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। चौहाल स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। मौके पर प्रिंसिपल इंदिरा रानी, उप जिला शिक्षा अधिकारी दर्शन सिंह, सहायक साइंस सुपरवाइजर अशोक कालिया, गाइडेंस कौंसलर बेअंत सिंह, सहायक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कौर, सरपंच गुरबख्श कौर, सीएमसी की चेयरपर्सन कुलविंदर कौर सहित स्कूल स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।