पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनसुविधाएं देने के लिए सरकार वचनबद्ध : खुराना

जनसुविधाएं देने के लिए सरकार वचनबद्ध : खुराना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर - सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न भलाई योजनाओं संबंधी राशि जारी करने तथा इन योजनाओं को सही ढंग से लाभपात्रों तक पहुंचाने के लिए सरकार बचनबद्ध है।
उक्त विचार जिला योजना कमेटी होशियारपुर के चेयरमैन जवाहर लाल खुराना ने विभिन्न योजनाओं अधीन राशि जारी करने मौके प्रकट किए। खुराना ने बताया कि इंदिरा गांधी नेशनल बुढ़ापा पैंशन अधीन 3954 लाभपात्रों को 35,61,600 रुपए जारी किए गए हैं। इसके अलावा सप्लीमेंटरी न्यूट्रीशियन स्कीम अधीन 2013-14 का बजट सरकार द्वारा 7 करोड़ 76 लाख 88 हजार मंजूर किया गया है जिसके अधीन पहली किश्त के रूप में 2 करोड़ 58 हजार जारी कर दिए गए है। इस अवसर पर जिला प्रोग्राम अफसर सुमनदीप कौर, राकेश कुमार कालिया, सरवण सिंह भी उपस्थित थे।



बैठक करते जिला योजना कमेटी चेयरमैन जवाहर लाल खुराना।