- Hindi News
- चब्बेवाल में नाबालिगा से दुष्कर्म के आरोप में एक नामजद
चब्बेवाल में नाबालिगा से दुष्कर्म के आरोप में एक नामजद
भास्कर न्यूज - होशियारपुर
नाबालिगा से दुष्कर्म करने के आरोप में चब्बेवाल पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
चब्बेवाल पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में लड़की ने बताया कि वर्ष 2011 में वह सरकारी स्कूल बाडिय़ा कलां में पढ़ती थी। राजिंदर सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी बाडिय़ा कलां उसे शादी करने के लिए मजबूर करता था। उसने इंकार किया तो उसने परिवार को जान से मारने की धमकी दी। गत 15 जनवरी को उसने जबरदस्ती बाहोवाल लेजाकर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 363, 366ए, 376, और 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है।