- Hindi News
- लोक अदालत में आपसी सहमती से 100 केसों को हुआ निपटारा
लोक अदालत में आपसी सहमती से 100 केसों को हुआ निपटारा
भास्कर न्यूज. होशियारपुर। जिला कानूनी सेवाएँ अथार्टी होशियारपुर जोकि न्याय सबके लिए के महत्व को सार्थक करने के लिए प्रतिबद्ध है द्वारा माननीय जिला व सैशन जज सहित चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथार्टी होशियारपुर जीके धीर के मार्ग दर्शन पर वर्ष 2014 की पहली मासिक लोक अदालत का आयोजन आज किया गया। इस मासिक लोक अदालत होशियारपुर, दसूहा, मुकेरियां और गढ़शंकर की दीवानी और फौजदारी अदालतों में लगाई गई। जिला कानूनी सेवाएं अथार्टी होशियारपुर द्वारा लगाई गई 182वीं लोक अदालत थी। जिसमें लगभग 256 केसों की सुनवाई हुई जिसमें से 100 केसों का निपटारा मौके पर ही किया गया और 1,39,48, 472 रुपए की राशि के क्लेम कंपनशेशन या अवार्ड के तौर पर दलों को दिलाए गए। जिला कानूनी सेवाएँ अथार्टी होशियारपुर के सचिव रश्मि शर्मा ने इस मौके पर बताया कि मासिक लोक अदालत के लिए होशियारपुर में 12, दसूहा में 2, मुकेरियां में 2 और गढ़शंकर में 2 बैंचों का गठन किया गया। जिनमें ट्रैफिक, चालान, रिकवरी केस, खर्चे संबंधी केस, हिन्दू मैरिज एक्ट आदि केसों की सुनवाई की गई। विभिन्न कोर्टों में लंबित इन केसों की सुनवाई और फैसला दोनों दलों की आपसी रर्जामदी के साथ किया गया ताकि आम जनता को लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। जिला कानूनी सेवाएं अथार्टी के चेयरमैन जी.के. धीर जिला व सैशन जज होशियारपुर ने जिला कचहरी में लगाई गई मासिक लोक अदालत का निरीक्षण किया और इसके लिए गठित किए गए बैंचों की कार्रवाई में हिस्सा लेकर लोक अदालत में केसों का निपटारा करवाया। लोक अदालतों और अन्य होने वाले लाभ बारे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आपसी सलाह मश्हवरे और सहमती के साथ किए गए निपटारे के माध्यम से झगड़ा हमेशा के लिए खत्म हो जाता है। उन्होंने कहा कि बढ़ती जागरूकता के कारण कोर्ट केसों की गिनती दिनों दिन बढ़ रही है और समय और धन की बचत के अलावा अंतिम फैसला होना भी लोक अदालत का मुख्य लाभ है। कानूनी सहायता और सेवाएं आम नागरिक तक पहुंचाने के लिए जिला कानूनी सेवाएं अथार्टी होशियारपुर द्वारा लगभग 3871 लोकों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान की गई है, इसके अलावा 497 के करीब सैमीनार और जागरूकता कैंपों का आयोजन विभिन्न विषयों पर किया जा चुका है। जेल में सजा जाबता और विचाराधीन लगभग 1420 कैदियों को नि:शुल्क कानूनी सहायता दी जा सकती है। मिडोकर सलाह केंद्र के माध्यम से राजीनामे द्वारा केसों का निपटारा करवाया जाता है और विभिन्न लीगर रिटेनरों की नियुक्ति आम जनता को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान की गई है। जिला कानूनी सेवाएं अथार्टी होशियारपुर के सचिव ने लोक अदालत की सफलता में बैंच और बार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और अपील की कि आाने वाले समय में अधिक से अधिक केसों का निपटारा लोक अदालतों में करवाने की कोशिश की जाए ताकि समाज का हर वर्ग इससे जरूरी लाभ उठा सके।
फोटो होशियारपुर 17 और 18