पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेरा बाबा अमरदास के संचालक ने लगाया फंदा

डेरा बाबा अमरदास के संचालक ने लगाया फंदा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. गढ़शंकर

गढ़शंकर के पास नंगलां में डेरा बाबा अमरदास में 60 साल के संचालक बाबा नरिंदर गिरि ने शुक्रवार रात फांसी लगा ली। सुबह एक सेवादार उन्हें चाय देने गया। उनकी लाश पंखे से लटक रही थी। बाबा ने एक चिट्ठी भी लिखी है। इसमें नंगलां गांव के बलवीर नामक आदमी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर बलवीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मौके पर पहुंचे डीएसपी गढ़शंकर गुरमेल सिंह ने कहा कि बलवीर को जल्द काबू कर लिया जाएगा। बाबा गांव के डेरे में गत 20-25 वर्षों से रह रहा था।



फोटो गढ़शंकर 10

गांव नंगलां में हुई घटना संबंधी लोगों से पूछताछ करते एसएचओ दिलबाग सिंह, एएसआई देस राज आदि।