दहेज प्रताडऩा में पति गिरफ्तार
होशियारपुर - जेजो पुलिस चौकी ने दहेज प्रताडऩा के एक मामले में गगनदीप सिंह निवासी हवेली रोड माहिलपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी परमिंदर कौर पुत्री बलवीर सिंह निवासी कहारपुर ने 27 सितंबर 2013 को दहेज के लिए प्रताडि़त करने का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस इस मामले में आरोपी के पिता सरवन सिंह को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड ले लिया है।